आपने कई आलीशान बंगलों और उनके द्वारा दी जाने वाली विलासिता के बारे में देखा या सुना होगा। लेकिन आज हम आपको जिस आलीशान बंगले के बारे में बताने जा रहे हैं उसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। इस आलीशान बंगले का नाम है- बकिंघम पैलेस।
ब्रिटिश शाही परिवार का घर बकिंघम पैलेस दुनिया के सबसे महंगे और प्रसिद्ध घरों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की कीमत 2.24 अरब अमेरिकी डॉलर है.1703 में बकिंघम के ड्यूक ने इस बड़े टाउन हाउस को बनाया था. आज यह दुनिया भर में बकिंघम पैलेस के नाम से जाना जाता है। साल 1837 में पहली बार महारानी विक्टोरिया ने इस घर को अपना राजमहल घोषित किया था।
बकिंघम पैलेस में कुल 775 कमरे हैं, जिनमें से 52 कमरों को रॉयल रूम कहा जाता है। इन शाही कमरों में सिर्फ और सिर्फ राजघराने के लोग ही रहते हैं। इस आलीशान महल में कुल 1514 दरवाजे और 760 खिड़कियां हैं। बकिंघम पैलेस के उद्यान, इंग्लैंड के सबसे बड़े महलों में से एक, लंदन के सबसे बड़े निजी उद्यान हैं।

