Samachar Nama
×

किसी काम से जा रहे हैं हरियाणा ? 5 जगहों की जरूर करें सैर, यादगार बन जायेगा सफर

;;

कई बार लोगों को काम के लिए हरियाणा का रुख करना पड़ता है। लोग समय निकालकर दिल्ली जरूर घूमना चाहते हैं। वहीं हरियाणा में भी घूमने के लिए कई मशहूर जगहें हैं। जिन लोगों को इतिहास से खास लगाव है उन्हें हरियाणा की कुछ जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

आपको बता दें कि हरियाणा कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। महाभारत और पानीपत की प्रसिद्ध लड़ाई भी हरियाणा की धरती पर ही लड़ी गई थी। तो आज हम आपको हरियाणा में घूमने लायक कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताते हैं। आपको एक बार वहां जरूर जाना चाहिए.

आपको हरियाणा में स्थित जल महल जरूर जाना चाहिए। आपको बता दें कि यह जल महल हरियाणा के नारनाैल में मौजूद है। आपको बता दें कि 11 एकड़ में फैले इस जल महल का निर्माण शाह कुली खान ने पानीपत की दूसरी लड़ाई के बाद करवाया था।

महम की बावड़ी को मुगल काल की विरासत माना जाता है। शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान निर्मित, महम की बावड़ी लगभग दो सौ फीट लंबाई और नब्बे फीट चौड़ाई है। महम की बावड़ी तक पहुँचने के लिए 108 सीढ़ियाँ हैं। यह बावरी हरियाणा के रोहतक में मौजूद है।

हरियाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में अग्रोहा धाम मंदिर बेहद खास है। यह मंदिर महाराज अग्रसेन और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इसका निर्माण वर्ष 1976 में हुआ था और यह अग्रोहा धाम मंदिर हिसार में स्थित है। आप अपनी हरियाणा यात्रा के दौरान अग्रोहा धाम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

गुजरी महल का निर्माण फ़िरोज़ शाह तुगलक ने करवाया था। यह गुजरी महल भी ताज महल की तरह ही प्रेम के प्रतीक के रूप में बनाया गया था। इस महल का निर्माण फ़िरोज़ शाह तुगलक ने अपनी प्रिय गुजरी की याद में करवाया था। गुजरी महल हरियाणा के हिसार में स्थित है, जिसमें दीवान-ए-आम और बारादरी भवन भी हैं।

हरियाणा घूमने के दौरान आप करनाल झील भी देख सकते हैं। करनाल झील का नाम हरियाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है। कहा जाता है कि इस करनाल झील का निर्माण महाभारत काल में अंगराज कर्ण ने करवाया था।

Share this story

Tags