Samachar Nama
×

इस न्यू ईयर आप भी करें आंध्र प्रदेश की इन छिपी हुई जगहों का दीदार, दक्षिण भारत घूमने का शौक चार गुणा बढ़ जाएगा

दक्षिण भारत देश का एक प्रमुख और खूबसूरत हिस्सा है। देश के इस हिस्से में कई अद्भुत और खूबसूरत जगहें हैं जहां दुनिया भर से पर्यटक मौज-मस्ती करने ............
ddddddddddddddd

दक्षिण भारत देश का एक प्रमुख और खूबसूरत हिस्सा है। देश के इस हिस्से में कई अद्भुत और खूबसूरत जगहें हैं जहां दुनिया भर से पर्यटक मौज-मस्ती करने आते हैं।जब दक्षिण भारत में यात्रा करने की बात आती है, तो बहुत से लोग सबसे पहले केरल, तमिलनाडु या कर्नाटक के बारे में सोचते हैं और आंध्र प्रदेश के बारे में भूल जाते हैं। आंध्र प्रदेश में कई ऐसी शानदार और खूबसूरत जगहें हैं, जो आज भी पर्यटकों की नजर से दूर हैं।आंध्र प्रदेश में स्थित मारेडुमिली भी एक ऐसी अद्भुत जगह है, जिसके बारे में बहुत कम पर्यटक जानते हैं। यहां घूमने के बाद लगभग हर पर्यटक आंध्र प्रदेश की कई मशहूर जगहों को भूल जाएगा।

इस आर्टिकल में हम आपको मारेडुमिली की खासियत और इसके आसपास स्थित कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सर्दियों में जा सकते हैं।मारेडुमिली की खासियत जानने से पहले हम आपको बता दें कि मारेडुमिली आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक गांव है। इस गांव का पूरा इला पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसलिए यहां जाना बेहद खास माना जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मारेडुमिली आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से 774 किमी, राजमहेंद्रवरम से 83 किमी और रेलवे स्टेशन शहर से लगभग 85 किमी की दूरी पर स्थित है.आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित, मारेडुमिली आपको मिनटों में अपनी सुंदरता से मोहित कर सकती है। बादलों से ढके ऊंचे पहाड़, घने जंगल, हरे-भरे खेत और झीलें और झरने मारेडुमिली की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

मारेडुमिली को आंध्र प्रदेश का छिपा हुआ खजाना कहा जाता है, जो बिल्कुल शांतिपूर्ण है। मारेडुमिली नदियाँ भी सुंदरता बढ़ाती हैं। मारेडुमिली को इको-टूरिज्म का खजाना भी माना जाता है। यहां का शांत और पवित्र वातावरण हुत आकर्षित करता है।मारेडुमिली पर्यटकों के लिए खास माना जाता है। मारेडुमिली को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। जी हां, यहां की हरियाली सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

विश्राम से लेकर साहसिक गतिविधियों तक के लिए पर्यटक मारेडुमिली आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां एक बार जाने के बाद कोई भी आंध्र प्रदेश की कई मशहूर जगहों को भूल जाएगा।मारेडुमिली ट्रेकर्स के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। कहा जाता है कि ऐसे कई रास्ते हैं जिन पर ट्रैकिंग की जा सकती है। ट्रैकिंग के दौरान आप बेहतरीन और यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। मारेडुमिली में मान्यम व्यूपॉइंट और जंगल स्टार कैंपसाइट जैसी जगहों को देखना न भूलें।

Share this story

Tags