अगर आपको भी दिवाली पर करनी है सस्ते में शॉपिंग तो दिल्ली के इन बाजारों की करें सैर, वीडियो देखें और खुद करें फैसला

धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यह हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धनतेरस मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कोई भी वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस में सोना, चांदी आदि खरीदना शुभ माना जाता है।
दिवाली नजदीक आते ही सजावटी सामानों की मांग भी बढ़ जाती है. अगर आप दिवाली और धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार जाने की सोच रहे हैं, तो आप दिल्ली के कुछ बाजारों के बारे में जान सकते हैं, जहां आपको त्योहार के लिए बहुत सारी चीजें सस्ते दाम पर मिल सकती हैं। दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में हर तरह का सामान मिलता है। त्योहारों के दौरान यहां बहुत भीड़ होती है। यहां दूर-दूर से लोग खरीदारी करने आते हैं। आप धनतेरस की खरीदारी के लिए चांदनी चौक भी जा सकते हैं। यहां बर्तन, सोना, चांदी, कपड़े और हर तरह की सजावट की चीजें उपलब्ध हैं।
दिल्ली में चांदनी चौक के बाद अगर कोई बाजार मशहूर है तो वह है सरोजिनी नगर बाजार। यहां आपको बेहद किफायती दाम पर कपड़े, गिफ्ट और ज्वेलरी मिल जाएंगी। इसके साथ ही यहां घर की सजावट का सामान भी
दिल्ली के करोल बाग के बाजार में लोग दिवाली की खरीदारी के लिए जाते हैं। यह मार्केट इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए काफी मशहूर है। इसलिए लोग दिवाली की खरीदारी के लिए यहां जाना पसंद करते हैं।
आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ब्रांडेड कपड़े या कपड़े पसंद हैं तो आपको दिल्ली के कनॉट प्लेस जरूर जाना चाहिए। ऐसे कई शोरूम हैं जहां आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।