उत्तर प्रदेश में मौजूद है कुछ ऐसी जगहें जो हिमाचल प्रदेश को देती हैं कड़ी टक्कर, पार्टनर के साथ घूमकर याद आ जाएगा हनीमून

उत्तर प्रदेश की खूबसूरती इतनी लोकप्रिय है कि हर महीने हजारों देशी-विदेशी पर्यटक यहां मौज-मस्ती करने आते हैं। लखनऊ से लेकर कानपुर और अयोध्या से लेकर वाराणसी जैसे शहरों की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है।
उत्तर प्रदेश में कई खूबसूरत और शानदार जगहें हैं, जिन्हें मानसून में देखना स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप भी मॉनसून में उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार इटावा जरूर जाना चाहिए।इस आर्टिकल में हम आपको इटावा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद आप उत्तर प्रदेश की कई जगहों को भूल जाएंगे।
जब बात इटावा में किसी अद्भुत और मनमोहक जगह पर घूमने की आती है तो उस लिस्ट में सबसे ऊपर इटावा सफारी पार्क का नाम जरूर शामिल होता है। जी हां, करीब 8 किमी के दायरे में उत्तर प्रदेश के सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक है।
इटावा में स्थित इटावा सफारी पार्क एक वन्यजीव सफारी पार्क है जिसे देखने का सपना बहुत से लोग देखते हैं। यहां आप बेहतरीन वाइल्ड सफारी का मजा ले सकते हैं। कहा जाता है कि इस सफारी पार्क की खूबसूरती मानसून में अपने चरम पर होती है, इसलिए सबसे ज्यादा पर्यटक मानसून में यहां पहुंचते हैं।
कहा जाता है कि किसी भी शहर या राज्य का इतिहास जानना हो तो वहां के किले, महल या राजमहल का दौरा करना चाहिए। राजा सुमेर सिंह का किला एक ऐसा ही किला है।राजा सुमेर सिंह किला इटावा का गौरवशाली किला है, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक विरासत भी है। इस किले की खूबसूरती और पेंटिंग पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। यमुना नदी के किनारे स्थित होने के कारण मानसून में इस किले की सुंदरता अद्भुत होती है। किले के आसपास की हरियाली भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।