स्टैचू ऑफ यूनिटी समेत 6 प्रतिमाएं दुनिया में सबसे ऊंची, इन देशों की बढ़ा रहीं शान
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारत: गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर स्थित, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 597 फीट है। यह प्रतिमा भारत के प्रथम गृह मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में बनाई गई है। आधार सहित 790 फीट ऊंची, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।
स्प्रिंग टेंपल बुद्धा, चीनः चीन के हेनान प्रांत में स्प्रिंग टेंपल बुद्धा की मूर्ति 420 फीट ऊंची है. भगवान बुद्ध की इस प्रतिमा का निर्माण 1997 में शुरू किया गया था। जो 2008 में बनकर तैयार हुआ था। वहीं, इस मूर्ति को बनाने में कुल 18 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।
लेक्युन सेक्या, म्यांमार: म्यांमार में स्थित लेक्युन सेक्या दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है. भगवान बुद्ध को समर्पित यह झील करीब 381 फीट ऊंची है। जिसका निर्माण 1996 में शुरू हुआ था और इसे पूरा होने में कुल 12 साल लगे थे
उशीकु दाइबत्सु, जापान: जापान में भगवान बुद्ध की उशीकु दाइबत्सु प्रतिमा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस मूर्ति की ऊंचाई 330 फीट है। शिन्रान के जन्म का जश्न मनाने के लिए उशीकु दाइबत्सू को बनाया गया था। शिन्रान बौद्ध धर्म के 'टू प्योर लैंड स्कूल' के संस्थापक थे।
सेंदाई डायकानोन, जापान: दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची मूर्ति, सेंडाई डाइकनॉन भी जापान में स्थित है। इस प्रतिमा की ऊंचाई भी 330 फीट है। जिसे 1991 में बनाया गया था। सेंडाई डायकानोन प्रतिमा न्योरिन कन्नन को समर्पित है।

