
उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशनों में औली को कपल्स का फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन कहा जाता है। हिमालय की गोद में बसा औली अपनी ठंडी हवाओं, रंग-बिरंगे फूलों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए भी मशहूर है। ऐसे में औली की यात्रा की योजना बनाना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! शादी के बाद ज्यादातर कपल्स हनीमून पर जाने का प्लान करते हैं। ऐसे में शादीशुदा कपल्स के फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन (हनीमून डेस्टिनेशन) में मालदीव जैसी कुछ फेमस लोकेशन शामिल हैं। हालांकि, अगर आप नोएडा के आसपास रहते हैं और अपने हनीमून के लिए एक बेहतरीन जगह की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ जगहों पर जाकर आप अपने वैवाहिक जीवन की बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं।
हिल स्टेशनों पर हनीमून प्लान करना आमतौर पर सभी कपल्स का सपना होता है। वहीं, देश के कई हिल स्टेशन सिर्फ हनीमून के लिए ही जाने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं नोएडा के पास के कुछ मशहूर हिल स्टेशनों के नाम, जहां घूमने का प्लान बनाकर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में स्थित खजियार हिल स्टेशन को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। हिमालय के पहाड़ों, झीलों, झरनों और जंगलों से घिरा खजियार कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।
दिल्ली से लगभग 277 किमी की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स अपने खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। हरियाणा के इस मशहूर हिल स्टेशन पर आप अपने पार्टनर के साथ रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक पक्षियों के दर्शन कर सकते हैं। आप मोरनी हिल्स में साहसिक गतिविधियों को भी आजमा सकते हैं।
नोएडा से करीब 385 किलोमीटर दूर स्थित मशोबरा भी हनीमून के लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यह हिमाचल प्रदेश में है। मशोबरा में आप रॉयल बंगाल टाइगर के साथ-साथ कई विदेशी जानवरों और पक्षियों को देख सकते हैं। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए अपने ट्रिप को शानदार बना सकते हैं।
उत्तराखंड में स्थित रानीखेत का निर्माण राजा समदरदेव ने रानी पद्मिनी के लिए करवाया था। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वाइब्स पाने के लिए आप रानीखेत का रुख कर सकते हैं। वहीं आप अपने पार्टनर के साथ रानीखेत में क्वालिटी टाइम बिताकर अपनी ट्रिप को खास और यादगार बना सकते हैं।
उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशनों में औली को कपल्स का फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन कहा जाता है। हिमालय की गोद में बसा औली अपनी ठंडी हवाओं, रंग-बिरंगे फूलों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए भी मशहूर है। ऐसे में औली की यात्रा की योजना बनाना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।