Chandigarh में रिश्तेदारों को घुमाने के लिए ये है सबसे परफेक्ट लोकेशन, कम बजट में यादगार बन जाएगा ट्रिप

अक्सर लोग अपने रिश्तेदारों को कहीं शहर घुमाने ले जाते हैं। दूर-दूर के शहरों से आने वाले लोगों को भी घूमना-फिरना पसंद होता है, इसलिए वे भी किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो प्रसिद्ध हो। अगर आप चंडीगढ़ में अपने घर आए अपने रिश्तेदारों को कहीं घुमाना चाहते हैं तो आपको ऐसी जगहों पर जाना चाहिए जहां आपको टिकट पर ज्यादा खर्च न करना पड़े। यदि आप उन्हें मुफ्त टिकट वाली जगहों या सस्ती टिकट वाली जगहों पर ले जाते हैं, तो आप उन्हें शहर में कई जगहों पर ले जा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चंडीगढ़ की बजट जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
यह जरूरी नहीं है कि चिड़ियाघर घूमना सिर्फ बच्चों को ही पसंद हो। क्योंकि, हरे-भरे वातावरण और पशु-पक्षियों को देखने के शौकीन लोग किसी भी उम्र के हो सकते हैं। अगर आप कम बजट में एक दिन के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। इस चिड़ियाघर का निर्माण 1970 के दशक में हुआ बताया जाता है। यह ज़ीरकपुर के पास स्थित है। सुखना झील से इस चिड़ियाघर की दूरी लगभग 1 घंटे की है। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छे स्थानों में से एक है।
अगर आपके रिश्तेदार ऐतिहासिक चीजें देखने के शौकीन हैं तो आप उन्हें यहां ला सकते हैं। पुराने वास्तुकार के कार्यालय को ली कोर्बुसिए सेंटर में परिवर्तित कर दिया गया है। चंडीगढ़ से जुड़ी अच्छी वास्तुकला और जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आपको ली कोर्बुसिए सेंटर जाने की योजना बनानी चाहिए।
आपके रिश्तेदारों को एक छोटी सी झील के पास चट्टान के ऊपर से गिरते पानी का दृश्य बहुत पसंद आएगा। यह चंडीगढ़ के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक है। आपको यहां भीड़ अधिक दिखेगी, लेकिन आपको यहां घूमना अच्छा लगेगा। आपको यहां कई चीजें देखने को मिलेंगी जैसे सिर पर घड़ा रखे खड़ी एक महिला, एक छोटी सी झोपड़ी, सुंदर मोतियों से बनी झालर, जड़ें निकली हुई एक सूखा पेड़। यह जगह खूबसूरती से सजाई गई है। चंडीगढ़ में परिवार के साथ घूमने के लिए यह अच्छी जगहों में से एक है।