Pearl V Puri Father Dies: टीवी शो नागिन में नजर आ चुके अभिनेता पर्ल वी पुरी के पिता का निधन
छोटे परदे के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता पर्ल वी पुरी के निधन का निधन हो गया है। आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि पर्ल वी पुरी के पिता का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। इस दुख भरी खबर को खुद अभिनेता पर्ल वी पुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। पर्ल वी पुरी ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो उनके साथ नजर आ रहे है। इसके साथ पर्ल वी पुरी ने लिखा कि, मैंने अपने पिता को खो दिया। दिवंगत श्री विपिन पुरी। वह एक बहुत खुशमिजाज इंसान थे, बहुत अच्छे शख्स, वो इंसान जिनकी वजह से आज मैं जो कुछ भी हूं। पर्ल वी पुरी ने अपने इस लंबे पोस्ट में अपने पिता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की है। जैसे ही अभिनेता पर्ल वी पुरी ने अपने पोस्ट में इस बात की जानकारी दी तो कई लोगों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शादी के लिए प्रार्थना की है। इस दुख की घड़ी में कई लोगों ने पर्ल वी पुरी को हिम्मत दी।
https://www.instagram.com/p/CGXGRAoDUTD/?utm_source=ig_embed
अगर हम बात करें पर्ल वी पुरी की तो वो टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है। जिनको आप कई टीवी शो में देख चुके है। जिसमे नागिन जैसे शो शामिल है। इन शोज में पर्ल वी पुरी ने अपने अभिनय और किरदार से लोगों के बीच अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल की है। उनके आज काफी ज्यादा फैन है उनके टीवी शोेज को देखना लोग काफी पसंद करते है।
Pearl V Puri Father Dies: टीवी शो नागिन में नजर आ चुके अभिनेता पर्ल वी पुरी के पिता का निधन
Bollywood Celeb Quit Industry: अध्यात्म के लिए रातों रात इन कलाकारों ने छोड़ दी फ़िल्म इंडस्ट्री
साउथ ही नहीं बल्की बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां