पति पत्नी के बीच तनाव का कारण बन सकता है घर मे रखा एक्वेरियम
जयपुर। फेंगशुई में बताइ बातों को अपनाने से घर में सौभाग्य आता है। इसके कारण घऱ में सुख शांति के साथ साथ संमृद्धि भी घर मे प्रवेश करती है। फेंगशुई में ऐसी कई बातों को बताया गया है जिनको पालन करने से घर में शुभ होता है। आज हम इसमें फेंगशुई के कुछ ऐसे उपाय
जयपुर। फेंगशुई में बताइ बातों को अपनाने से घर में सौभाग्य आता है। इसके कारण घऱ में सुख शांति के साथ साथ संमृद्धि भी घर मे प्रवेश करती है। फेंगशुई में ऐसी कई बातों को बताया गया है जिनको पालन करने से घर में शुभ होता है। आज हम इसमें फेंगशुई के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनको अपनाने से घर में सौभाग्य बना रहता है। फेंगशुई में घर में एक्वेरियम को रखना शुभ माना जाता है। घर में एक्वेरियम को घर की लॉबी या हॉल की पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार जाने घर में एक्वेरियम को रखने के कुछ नियम बताएं गये है।

- घर में एक्वेरियम को कभी भी बेडरुम में नहीं रखें। बेडरुम में रखें एक्वेरियम के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी आने लगती है।
- घर में एक्वेरियम को रसोई घर में रखने से घर के लोगो को आर्थिक हानि होती है।
- एक्वेरियम को हॉल में ऐसे रखें कि वह प्रवेश द्वार के बाईं ओर होना चाहिए। इस जगह एक्वेरियम को रखने से घर के लिए शुभ माना जाता है।
- घर के हॉल में एक्वेरियम अगर प्रवेश द्वार पर रखने पर अगर वह दाईं ओर रखा जाए तो इसके कारण घर के पुरुष चरित्र हीन हो सकते है।

- घर में सौभाग्य एवं समृद्धि के लिए एक्वेरियम में आठ मछलियां रखें इसमें लाल रंग की एक मछली व अन्य काले रंग की मछली रखें।

- घर में एक्वेरियम रखा है तो उसमें कम से कम एक गोल्डन रंग की फिस जरूर रखें। गोल्डन रंग की मछली रकने से घर में समृद्धी का प्रवेश होता है।

