आखिर क्यों पूर्व सीएम अशोक चह्वाण ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा ? जानें कारण

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

नांदेड़ सीट विधायक हैं चव्हाण

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने नांदेड़ सीट की विधायकी से भी इस्तीफा दिया है।

बीजेपी में जा सकते हैं अशोक चव्हाण

अब महाराष्ट्र की सिसायत में चर्चा है कि चव्हाण जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। राज्य के ग्रहमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि देखते जाइए आगे-आगे क्या होता है।

सोशल मीडिया पर अपना बॉयो भी बदला

अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा के साथ सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपना बॉयो भी बदल लिया है। पहले सीडब्ल्यूसी सदस्य और कांग्रेस पार्टी का नाम था।

अशोक चव्हाण को विरासत में मिली राजनीति

28 अक्टूबर 1958 को जन्मे अशोक चव्हाण कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। सियासत उनको अपने पिता शंकरराव चव्हाण विरासत में मिली है।

दो साल रहे महाराष्ट्र के सीएम

अशोक चव्हाण 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह विलासराव देशमुख सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

चव्हाण दो बार सांसद भी रहे

महाराष्ट्र के विधायक के अलावा चव्हाण दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

लोकसभा सांसद

1987 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार लोकसभा के सांसद चुने गए थे।