आपने देखा होगा कि सर्दियों के मौसम में रातें लंबी और दिन छोटे होते हैं, वहीं गर्मियों के मौसम में रात छोटी और दिन लंबे होते हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि कितनी जल्दी सुबह हो गई। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है।
हमारे चारों ओर ऐसी प्राकृतिक घटनाएं घटती रहती हैं, जिनके बारे में हम हमेशा जानने की इच्छा रखते हैं। इसी तरह दिन और रात भी हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है।
जैसा कि आप जानते हैं पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है और अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक बार घूम जाती है। इसका एक चक्र 365 दिनों में पूरा होता है। 24 घंटे की इसकी परिक्रमा के दौरान धरती पर दिन और रात होते हैं।
अपनी कक्षा पर यह 23.5 डिग्री कोण पर झुकी है। इस कारण सूर्य का प्रकाश इसके उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध पर समान रूप से नहीं पड़ता है और दिन रात की अवधि एक समान नहीं रहती है।
यही कारण है कि गर्मियों में दिन लंबे और सर्दियों में छोटे होते हैं।
21 जून के दिन पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर अधिकतम झुका होता है, इसलिए इस दिन साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।
आपको बता दें कि मार्च से लेकर सितंबर के बीच धरती के उत्तरी गोलार्ध पर सूर्य की सीधी किरणें पहुंचती है। इसके साथ ही ये किरणें लंबे अवधि तक धरती पर रुकती हैं।
वहीं दूसरी तरह गर्मियों में रातें छोटी होती है क्योंकि इस दैरान बहुत ही कम समय के लिए पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध का हिस्सा सूरज के पीछे होता है। यही वजह है इस वक्त रातें छोटी होती है।
क्या आपको इसके पीछे का रहस्य पता था। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।