हम आपको दुनिया की तीसरी और भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी और उसके मालिक के बारे में बताएंगे।
अल्ट्राट्रेक सीमेंट मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है।
अल्ट्राट्रेक सीमेंट का मार्केट कैप 3.32 लाख करोड़ रुपये है। अल्ट्राट्रेक सीमेंट आदित्य बिड़ला ग्रुप के अंतर्गत आता है।
अल्ट्राट्रेक सीमेंट के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1,96,560 करोड़ रुपये है।
1980 में समूह के सीमेंट बिजनेस ग्रासिम (विक्रम सीमेंट) और इंडियन रेयान (राजश्री सीमेंट) के रूप में जाना जाता था।
2004 में एलएंडटी के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण करके अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड नाम की नई कंपनी बनाई गई थी
अल्ट्राट्रेक सीमेंट ग्रे सीमेंट और रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) का सबसे बड़ा निर्माता और भारत में व्हाइट सीमेंट के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है।
अल्ट्राट्रेक सीमेंट के देश भर में 1,35,000 से अधिक डीलर पार्टनर और रिटेल नेटवर्क हैं, जिसकी बाजार पहुंच 80% से अधिक भारतीय शहरों और कस्बों तक फैली हुई है।