राम मंदिर के लिए किसने दिया सबसे ज्यादा दान और कितना ?

अयोध्या राम मंदिर के लिए दिल

अयोध्या राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान अयोध्या राम मंदिर के लिए देश-विदेश से रामभक्तों ने दिल खोलकर दान दिया। रामभक्तों ने इस कदर दान दिया है कि उसके ब्याज से ही मंदिर का पहला तल बनकर तैयार हो जाएगा।

अयोध्या राम मंदिर के लिए कितना दान मिला

अयोध्या राम मंदिर के लिए कितना दान मिला राम मंदिर के लिए अब तक 5,000 करोड़ रु. से ज्यादा का दान मिल चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर के समर्पण निधि अकाउंट में ही 3,200 करोड़ रु. आ चुके हैं।

राम मंदिर के लिए कितने लोगों ने दिया

राम मंदिर के लिए कितने लोगों ने दिया दान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक करीब 18 करोड़ रामभक्तों ने बैंक खाते में करीब 3,200 करोड़ रुपए की समर्पण निधि जमा की है।

दान में मिले पैसों से कितना ब्याज आया

दान में मिले पैसों से कितना ब्याज आया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक ट्रस्ट ने बैंक खातों में आए दान के पैसे की एफडी करा दी, जिससे मिलने वाले ब्याज से ही मंदिर के वर्तमान निर्माण कार्य पूरा हो चुका है

राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा दान

राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा दान किसने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर के लिए सबसे अधिक दान कथावाचक मोरारी बापू ने दिया है। उन्होंने 11.3 करोड़ रुपए दान दिए हैं।

मोरारी बापू के अनुयायियों ने दिया इतना

मोरारी बापू के अनुयायियों ने दिया इतना चंदा अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम से मोरारी बापू के अनुयायियों ने सामूहिक तौर पर अलग से 8 करोड़ रुपए का दान दिया।

राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा चंदा

राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा चंदा देने वाले दूसरे व्यक्ति अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपए दान में दिए, जो डायमंड कंपनी श्रीरामकृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक हैं।

राम मंदिर का पहला दान किसने दिया था

राम मंदिर का पहला दान किसने दिया था राम मंदिर निर्माण के लिए दान लेने की शुरुआत 14 जनवरी, 2021 को हुई। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 5 लाख रुपए का चंदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चेक से दिया था

सबसे पहले किस देश से आया था विदेशी चंदा?

अयोध्या में राम मंदिर के लिए सबसे पहला विदेशी चंदा अमेरिका से मिला था। अमेरिका में एक रामभक्त ने बिना नाम बताए 11 हजार रुपए मंदिर ट्रस्ट को दान में दिए थे।

Read more