कार बाइक की स्पीड तो आप जानते ही होंगे। हवाई जहाज और ट्रेन की रफ्तार भी आपने देखी होगी।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी में चलने वाला जहाज कितनी स्पीड से समुद्र में चलता है।
पानी के जहाज की स्पीड काफी कम होती है। इन्हें अपनी एक यात्रा पूरी करने में महीनों लग जाते हैं।
आखिर ऐसा क्यों है कि इनकी रफ्तार इतनी कम रहती है और किस स्पीड से ये चलते हैं।
आमतौर पर एक पानी वाले जहाज की औसत स्पीड लगभग 20 नॉट्स (23 मील प्रति घंटा) है।
एक आधुनिक क्रूज जहाज टॉप स्पीड लगभग 30 नॉट्स (34.5 मील प्रति घंटा) तक पहुंचती है।
समुद्री शिप की स्पीड के पीछे RPM और टॉर्क का खेल है। सरल भाषा में कहें तो RPM का मतलब होता है स्पीड।
TORQUE का मतलब ताकत से है। आप इंजन से अधिक स्पीड चाहते हैं तो उसकी वजन उठाने की क्षमता कम हो जाएगी
पानी के जहाज का इंजन 100 RPM के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। ऐसा इसलिए, ताकि वो ज्यादा से ज्यादा वजन उठा सके।