रामायण आप सभी ने देखा होगा, इसके किरदार के बारे में भी आप जानते ही होंगे।
रामायण की कहानी आज भी टीवी पर दिखाई जाती है तो कुछ न कुछ नया जरूर मिल जाता है।
इसमें प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के बचपन से लेकर अंत तक की कहानी है।
रामायण में रामलला से लेकर सीता स्वयंवर तक और रावण वध से लेकर रामराज्य तक सबकुछ है।
ऐसे में आपने देखा होगा कि प्रभु श्रीराम और माता सीता के पुत्रों के नाम लव और कुश थे।
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लक्ष्मण के पुत्र का नाम क्या था और उनके कितने पुत्र थे?
शायद ही कोई इस सवाल का सही जवाब दे पाए तो आइए जानते हैं..
वैसे अगर आपने रामायण पढ़ी होगी तो शायद आप इसके बारे में जानते होंगे।
बता दें, लक्ष्मण जी और उर्मिला के दो पुत्र थे, जिनका नाम - अंगद और धर्मकेतु था।