आपको बना सकता है अरबपति
"5 घंटे का नियम" बिजनेसमैन, लेखक और पत्रकार माइकल सिमंस द्वारा बनाया गया है। इस नियम को बिल गेट्स जैसे अरबपति भी फॉलो करते हैं।
5 घंटे का नियम, प्रत्येक दिन एक घंटे और सप्ताह में पांच घंटे कुछ नया सीखने और पढ़ने के लिए समर्पित करने के लिए कहता है।
इस नियम को लागू करके बिल गेट्स जैसे सफलता हासिल की जा सकती है।
इसमें स्वस्थ तरीके से खुद से जुड़ना और अपने जुनून के लिए समय कैसे दें, सीखना शामिल है। जैसे सबसे बड़ी टेक कंपनी का CEO होने के बाद भी बिल गेट्स ने टेक्नोलॉजी को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
आज की मांग के अनुसार, आपको हर दिन नया और प्रोडक्टिव करना सीखना चाहिए। इसमें नई कला में महारत हासिल करना शामिल है। जैसे बिल 68 साल की उम्र में भी सीखना जारी रखते हैं।
इस नियम का पालन करने से हमें अपने भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य में मदद मिलती है। नए कौशल सीखना सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है और तनाव कम होता है।
सबसे पहले आपको हफ्ते में 5 घंटे अपने व्यक्तिगत सुधार के लिए देना है। आप किताबें पढ़ने, ऑनलाइन लर्निंग, स्किल डेवलपमेंट या सुधार पर काम कर सकते हैं।
5-घंटे का नियम एक व्यक्तिगत विकास रणनीति है जो आपको सफलता तक पहुंचा सकती है। यानी हाईटेक लाइफ जीने के बाद भी आप खुद को तनावमुक्त और फिट रख सकते हैं, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की तरह।