बिहार की नई सरकार में भाजपा ने विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया है। आईये जानते हैं कौन है डिप्टी सीएम विजय सिन्हा।
विजय कुमार सिन्हा बिहार की लखीसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे 2010 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं।
विजय सिन्हा बिहार में पिछली सरकार के दौरान भाजपा से नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।
बिहार विधानसभा में स्पीकर भी रह चुके हैं। वे बिहार में श्रम संसाधन विभाग में मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा में उनका बड़ा नाम है।
विजय कुमार सिन्हा का जन्म बिहार के तिलकपुर में हुआ है। उन्होंने पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की थी। वे भूमिहार समुदाय से आते हैं।
साल 2005 मार्च में विजय सिन्हा पहली बार लखीसराय से विधायक चुने गए. उसी साल नवंबर में दोबारा विधानसभा चुनाव हुए लेकिन उन्हें हार मिली. साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में पांच साल लंबे इंतजार के बाद उन्हें जीत मिली और उसके बाद वे लगातार तीन बार लखीसराय सीट से विधायक रहे.
वे नीतीश सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं. साल 2017 में जब नीतीश कुमार ने RJD छोड़कर जेडीयू ने बीजेपी के साथ फिर से सरकार बनाई थी तब विजय सिन्हा को श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया था. उन्हें बेगुसराय का प्रभारी मंत्री भी चुना गया था.
भूमिहार समुदाय और RSS बैकग्राउंड से आने वाले से आने वाले विजय सिन्हा का जन्म लखीसराय के तिलकपुर में 5 जून 1967 को हुआ था. उनके पिता स्व. शारदा रमण सिंह पटना के बाढ़ स्थित बेढ़ना के हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे. बचपन में ही यह RSS से स्वयंसेवक के रूप में जुड़े थे.