सुंदर दिखने का अनोखा रिजाव

महिलाएं

दुनियाभर में प्रचीन समय से ही महिलाएं सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करती हैं। आज भी कई जगहों पर महिलाओं से जुड़े कई अजीबो-गरीब रिजाव चलते आ रहे हैं। आज हम आपको म्यांमार की ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे, जो सुंदर दिखने के लिए अपनी गर्दन को दर्दनाक तरीके से लंबा करती हैं।

म्यांमार की जनजाति

म्यांमार की एक जनजाति में सालों से एक खास जनजाति की महिलाएं अपनी गर्दन में धातु के छल्ले पहनती हैं जिससे उनकी गर्दन काफी लंबी हो जाती है।

करेनेनी जनजाति

त्तरी थाइलैंड और म्यांमार के बॉर्डर पर करेनेनी जनजाति रहती है जिसे कयान लहवी कहते हैं। इस जनजाति में सालों से ये रिवाज चला आ रहा है।

क्या है छल्ले की कहानी

ऐसा माना जाता है कि गांव के इलाकों में सदियों से बाघ पाए जाते हैं जो इंसानों पर हमला कर देते हैं। हमले के दौरान वो सबसे पहले इंसान की गर्दन पर प्रहार करते हैं। इसलिए यहां की महिलाओं ने सालों से गलो को धातु के छल्लों से ढकना शुरू कर दिया।

कम सुंदर दिखने के लिए

ऐसी भी कहावतें है कि दूसरी जनजाति के लोगों की नजरों से बचने के लिए ऐसा किया जाता था। उनका मानना है कि इससे वो कम सुंदर लगेंगी और पुरुष उन्हें अगवा नहीं करेंगे।

जोखिम भरा रिवाज

इन छल्लों से महिलाओं को काफी मुश्किल भी होती है। बचपन से पहनाए गए इन छल्लों के कारण गला खिंचता जाता है और कॉलर बोन को ये रिंग नीचे ढकेलती जाती हैं। इसे उन्हें गले की हड्डी में गंभीर चोटें भी लग जाती हैं।

जिराफ वुमन

पूरी दुनिया में इन्हें जिराफ वुमन भी कहा जाता है। 5 साल की उम्र में ही यहां लड़कियों को ये रिंग्स पहनानी शुरू कर दी जाती है।

खूबसूरती का प्रतीक

इस जनजाति में इन रिंग्स को खूबसूरती का प्रतीक भी माना जाता है। खास बात ये है कि उम्र के साथ साथ गर्दन में छल्लों की संख्या भी बढ़ती जाती है और औरत की गर्दन लंबी और लंबी होती जाती है।

लाइक और शेयर करें।

इस तरह के अजीब रिवाज को लेकर आप क्या विचार रखते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

more