
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के दिग्गज क्रिस गेल ने जड़े हैं। वो 141 पारियों में 357 छक्कों के साथ टॉप पर हैं।
मुंबई इंडियंस के खेलने वाले हिटमैन रोहित शर्मा ने इस लीग में 252 पारियों में 280 छक्के लगाए हैं।
आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली भी इस सूची में हैं, उन्होंने आईपीएल में 244 पारियों में 272 छक्के लगाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और खतरनाक खिलाड़ी एमएस धोनी ने आईपीएल में 229 पारियों में 252 छक्के लगाए हैं।
मिस्टर 360 बल्लेबाज और आरसीबी के लिए खेल चुके एबी डिविलियर्स ने 170 पारियों में 251 छक्के आईपीएल में जड़े हैं।
डेविड वार्नर ने भी आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 184 मैचों में 236 छक्के लगाए हैं।
मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम आईपीएल में 171 पारियों में 223 छक्के दर्ज हैं।
केकेआर के खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को गगनचुंबी छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 105 पारियों में 209 छक्के लगाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल की 163 पारियों में 206 छक्के लगाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भी सूची में अपना नाम दर्ज कराते हैं। उन्होंने आईपीएल में 200 पारियों में 203 छक्के जड़े हैं।