उत्तर प्रदेश का हर जिला किसी बड़े उद्योग से आमदनी कर शहर को नई पहचान दे रहा है।
इनमें से कई शहर बेहद अमीर हैं, जिनकी कुल कमाई का आंकड़ा बहुत बड़ा है।
लेकिन, क्या आपको ये मालूम है कि उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला कौन है।
अगर, अभी तक नहीं जान पाए हैं तो कोई बात नहीं हम आपको पूरी डिटेल्स के साथ रूबरू कराते हैं।
तो यूपी सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश का सबसे अमीर जिला गौतमबुद्ध नगर है। इसे नोएडा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिल्ली से सटा एनसीआर में आता है। यहां के लोग सबसे ज्यादा संपन्न हैं।
प्रदेश की जीडीपी में गौतमबुद्ध नगर की हिस्सेदारी 8.66 प्रतिशत है, जो पहले 7.95 प्रतिशत थी। यहां पहले प्रति व्यक्ति आय 6.71 लाख रुपये थी, जो अब 6.47 लाख रुपए हो गई है।
वहीं, दूसरे नंबर पर लखनऊ है, जो नोएडा के बाद दूसरे स्थान पर है। यह राज्य की जीडीपी में 3.85% का योगदान देता है, भले ही यह नोएडा के 40% से कम है।
सबसे कम प्रदेश का श्रावस्ती जिला 2,793.87 करोड़ रुपये की जीडीपी के साथ आखिरी में खड़ा है। यह राज्य में 0.25% जीडीपी योगदान करता है।