खाना पकाकर कमाए 1100 करोड़
कहा जाता है कि भारत में पुरुषों के खाना पकाने को एक काम या बिजनेस के तौर पर पहचान दिलाने में संजीव कपूर का अहम योगदान है
90 के दशक में संजीव कपूर ने एक कुकिंग शो 'खाना खजाना' होस्ट करना शुरू किया, जो 18 साल तक चला
इसी शो ने संजीव को भारतीयों के दिल जगह बनाने में मदद की। वो टीवी शो 120 देशों में प्रसारित होता था
सबसे कम उम्र के एग्जीक्यूटिव शेफहोटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद 1992 में वह मुंबई के सेंटूर होटल के सबसे कम उम्र के एग्जीक्यूटिव शेफ बने
सीए नॉलेज के अनुसार संजीव की नेटवर्थ 1165 करोड़ रु है। वे भारत के सबसे अमीर शेफ हैं
संजीव 1998 में दुबई में अपना पहला रेस्टोरेंट खोलकर एंटरप्रेन्योर बन गए थे। आज वे भारत और विदेशों में फैली एक रेस्टोरेंट चेन के मालिक हैं
उन्होंने 2009 में रवि सक्सेना के साथ मिलकर वंडरशेफ होम अप्लायंसेज शुरू की, जिसने पिछले वित्त वर्ष में 700 करोड़ रु का कारोबार किया
कंपनी ने FY22 में 500 करोड़ कमाए थे। अब इसकी टीम बढ़ाने और मार्केटिंग में तेजी लाने के लिए 100 करोड़ का निवेश करने की योजना है