16 लाख फूलों की खुशबू से महकता है ये बगीचा

सुंदरता

फूलों को देखकर ही मन खुश हो जाता है और उनकी खुशबू तो मुर्दे में भी जान फूंक दें। भारत में वैसे तो कई बगीचे हैं जो अपनी बनावट और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, एक ऐसा गार्डन है जो सिर्फ ट्यूलिप के फूलों के लिए जाना जाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा बाग

कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन दुनिया का 5वां सबसे बड़ा बाग है। इसकी शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इस बगीचे में 16 लाख फूलों की खुशबू महकती है।

ट्यूलिप गार्डन की जमीन

ट्यूलिप गार्डन की जमीन सिराजुद्दीन नाम के शख्स की थी जो 1947 के बंटवारे में पाकिस्तान चले गए। उसके बाद ये जमीन सरकार के नियंत्रण में आ गई थी।

ट्यूलिप की कीमत

ट्यूलिप गार्डन के लिए हर साल 60-70 लाख रुपए की कीमत के ट्यूलिप हॉलैंड से मंगवाए जाते हैं। हॉलैंड ट्यूलिप के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

ट्यूलिप फेस्टिवल

कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन में 10 दिन का ट्यूलिप फेस्टिवल भी होता है। इस पेस्टिवल को बहार-ए-कश्मीर कहा जाता है। इसमें पारंपरिक संगीत और कला का संगम होता है।

ट्यूलिप गार्डन में मौजूद फूल

ट्यूलिप गार्डन में कुल 64 वैरायटी के फूल पाए जाते हैं। इस वजह से पूरे गार्डन में केवल ट्यूलिप ही ट्यूलिप नजर आते हैं।

ट्यूलिप वैराइटीज

दुनियाभर में ट्यूलिप की 150 से ज्यादा प्रजातियां और 3 हजार से ज्यादा किस्में मौजूद हैं। ये फूल परिस्थिति के हिसाब से हर रंग में ढल जाते हैं।

ट्यूलिप का मतलब

ट्यूलिप एक फारसी शब्द है। इसका मतलब पगड़ी होता है। इसलिए, जब आप ट्यूलिप के फूलों को उल्टा करते हैं तो पगड़ी की तरह एक आकृति बन जाती है।

लाइक और शेयर करें

अगर आप भी फूलों के बगीचे के शौकीन हैं तो, ट्यूलिप गार्डन घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसे खोल दिया गया है।  

ऐसी ओर स्टोरीज के लिए क्लिक करें यहां