पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बारे में तो हम सब जानते ही हैं। वहां की हालत क्या है इससे पूरी दुनिया वाकिफ है। हर जगह पाकिस्तान का जमकर मजाक भी उड़ता है। लेकिन, आज हम इन सब पर चर्चा नहीं करेंगे। बल्कि, पाकिस्तान के दिल के बारे में जानेंगे।
जितनी पाकिस्तान की गरीबी की चर्चा होती है, उतनी ही वहां की खूबसूरती की भी चर्चा होती है।
पाकिस्तान में ऐसे कई शहर हैं, जहां की खूबसूरती देखकर दुनिया दंग रह जाती है।
लेकिन, क्या आप जानते हैं पाकिस्तान का दिल किस शहर को कहते हैं।
हो सकता है कुछ लोग जरूर उस शहर के बारे में जानते होंगे।
अगर आप भी नहीं जानते हैं इसके बारे में तो आज जरूर जान लीजिए।
पाकिस्तान का दिल लाहौर शहर को कहते हैं।
लाहौर पाकिस्तान का दूसरा बड़ा शहर और पंजाब प्रांत की राजधानी है।
लाहौर को पाकिस्तान का सांस्कृतिक दिल भी कहा जाता है।