इन B-Town सेलेब्स की शादी का खर्च उड़ा देगा होश

बॉलीवुड वेडिंग्स

बॉलीवुड स्टार्स की शादियां हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। स्टार्स शादी में करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं और अलग ट्रेंड्स सेट कर देते हैं।

सैफ -करीना

सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। दोनों ने शाही अंदाज में शादी की थी, जिसमें 10 करोड़ के आस-पास खर्चा हुआ था।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से धूमधाम से शादी रचाई थी। कपल की शादी में करीब 5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

अभिषेक-ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भी महंगी शादी की थी। दोनों की शादी बेहद खास तरीके से हुई थी, जिसमें करीब 6 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

सोनम-आनंद

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। कपल ने बरवाड़ा फोर्ट में शादी की थी। इनकी शादी में 4 करोड़ रुपये खर्च हुए।

निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। कपल की शादी में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

क्रिकेटर विराट कोहली ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली में शादी रचाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

रणवीर सिंह और दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। कपल ने शादी में करीब 77 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे।

सिद्धार्थ और कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यागढ़ पैलेस में शादी की थी। कपल ने शादी में करीब 6 करोड़ रुपये खर्चे थे।

विक्की और कटरीना

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने बरवाड़ा के सिक्स सेंस में शादी रचाई थी। कपल ने शादी में करीब 4 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे।

read more