देश की वो देसी दारू जिनके आगे अंग्रेजी भी है फ़ैल

लद्दाख

लद्दाख में बहुत मशहूर छांग को हिमालय की बीयर भी कहा जाता है जो मिलेट या चावल से बनाई जाती है।

ताड़ी - आंध्र प्रदेश

ताड़ी को आंध्र प्रदेश में खूब पसंद किया जाता है और ये ताड़ के पेड़ से निकलने वाला एक सर होता है।

फेनी - गोवा

गोवा में मिलने वाली फेनी मुख्य रूप से काजू और नारियल से बनी होती है जिसे खूब पसंद किया जाता है।

महुआ - महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश

देश के जिन राज्यों में महुए का पेड़ होता है, वहां इससे बनी शराब की खपत भी ज्यादा होती है। ये बहुत तेज नशा करती है।

बंगला - पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगान में बिकने वाली बंगला शराब चावल से निकले माड़ यानी स्टार्च की बनी होती है और तेज होती है।

हंडिया - झारखंड

हंडिया चावल से बनी बीयर है जिसे हांडी या हड़िया भी कहते हैं। ये झारखंड, बिहार, उड़ीसा जैसे कई राज्यों में खूब पी जाती है।

लुगड़ी - हिमाचल प्रदेश

लुगड़ी या झोल नाम की इस शराब को मुख्यतः चावल और जौ से बनाया जाता है। हिमाचल में ये बहुत मशहूर है।

चौक - त्रिपुरा

चौक चावल से बनी बीयर है जो त्रिपुरा और आस-पास के राज्यों में खूब पसंद की जाती है। इसका स्वाद अच्छा होता है। यहां हमारा उद्देश्य मदिरापान को प्रोत्साहन देना नहीं है

more