भारत में घूमने के लिए यूं तो कई जगहें हैं, जो अपनी सुंदरता और इतिहास के कारण लोगों के बीच काफी मशहूर है। लेकिन भारत में एक ऐसी भी जगह है जिसकी तुलना इटली के शहर वेनिस से की जाती है। आइए, जानते हैं इस शहर के बारे में
इटली के शहर वेनिस अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से दुनिया के शहरों से काफी अलग है। ये शहर लगभग 120 द्वीपों पर बना हुआ है जिसे पुल की मदद से जोड़ा गया है
अलेप्पी की खूबसूरती की वजह से इसे पूर्व का वेनिस या वेनिस ऑफ ईस्ट भी कहा जाता है। यहां पर हाउसबोट में घूमना काफी पसंद किया जाता है
अलेप्पी केरल के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। ये शहर समुद्र और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसके अलावा ये प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी मशहूर है।
प्राकृतिक सुंदरता की वजह से ये शहर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां मौजूद नहरें, बीच और जंगल बहुत ही खूबसूरत हैं
केरल की एक मात्र जगह है जहां जंगल नहीं पाए जाते हैं। ये शहर बैकवाटर और समुद्री तटों से घिरा हुआ है जिसकी वजह से इसे पूर्व का वेनिस कहा जाता है।
केरल के इस शरह में घूमने के लिए नवंबर से फरवरी के बीच का समय बहुत ही सही रहता है। सर्दियों में यहां की खूबसूरती और भी निखरकर आती है।
केरल के खूबसूरत शहर अलेप्पी को घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह माना जाता है। यहां पर आप कुट्टानाड, अलेप्पी का चर्च, वेम्बनाड झील तथा नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का मजा ले सकते हैं।
अगर आप भी केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस जगह एक बार जरुर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें।