फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जिनका बचपन अच्छा नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा की मां पर काफी कर्ज था इसलिए कर्ज पाटने और घर चलाने के लिए रेखा को बचपन में ही काम करना पड़ा था।
राखी का बचपन बेहद बदहाली में बीता। यही वजह है कि 10 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था।
खुशबू सुंदर ने बताया कि वो सिर्फ आठ साल की थीं जब उनके ही पिता ने उनका यौन शोषण किया था।
अक्षय कुमार ने एक बार खुलासा किया था कि जब वह छह साल के थे तब लिफ्ट वाले ने उनके बट को छुआ था।
कल्कि बचपन में यौन शोषण का भी शिकार हो चुकी हैं। ये बात उन्होंने खुद कबूली थी।
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप भी यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। बता दें अनुराग कश्यप को कई सालों तक लागातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा।