Haryana के सबसे बेस्ट और फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स

प्लान

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको हरियाणा का प्लान बनाना चाहिए। यहां आप कई खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। आइए जानें

शिवकुंड और झील

गुड़गांव से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा का सोहना शहर स्थित है। यहां सोहना झील, दमदमा झील और शिवकुंड की सैर का लुत्फ आप उठा सकते हैं।

लेजर वैली पार्क

यहां घूमने, सैर-सपाटा करने और परिवार के साथ मस्ती करने के लिए आप प्लानिंग कर सकते हैं। वीकेंड के लिए ये जगह बेस्ट है।

शीश महल

इसका नाम मुगल बादशाह फर्रुख सियार के नाम पर पड़ा है। फर्रुख नगर के बीचोंबीच स्थित है शीश महल। इसके नीचे एक खुफिया सुरंग भी है।

पिंजोर या यादविंद्रा गार्डन

पिंजोर गार्डन हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित है। मुगल गार्डन शैली पर आधारित यह गार्डन पटियाला के राजवंश शासकों द्वारा निर्मित कराया गया था। यह गार्डन अंबाला शिमला रोड पर पिंजोर गांव में स्थित है

सुल्तानपुर नेशनल पार्क

यहां स्थित नेशनल पार्क दुनियाभर के बर्ड वॉचर्स का पसंदीदा स्थान है। यह पार्क एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। फैमिली पिकनिक के लिए ये जगह बेस्ट है।

फूड ऐंड फन विलेज

गुड़गांव स्थित फूड ऐंड फन विलेज में परिवार और दोस्तों के साथ आउटिंग का मजा लिया जा सकता है। वॉटर गेम्स पसंद करनेवाले लोगों के लिए तो यह जगह जन्नत जैसी है।

कर्ण झील

हरियाणा के करनाल जिले में स्थित है कर्ण झील। इस झील का उपयोग सूर्य और कुंति के पुत्र कर्ण स्नान करने के लिए करते थे। हां वाटर गेम्स, फूट और टूरिज्म की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

लाइक और शेयर करें।

आप भी हरियाणा की इन जगहों पर घूम सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

more