घर में स्नेक प्लांट रखने से होने वाले भयंकर नुकसान

हम अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रकार के पौधे वहां लगाते हैं।

इन्हीं में से एक स्नेक प्लांट, जिसे कई लोग अपने घर में रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानें इस बारे में-

ग्रोथ पर प्रभाव ज्यादातर

लोग स्नेक प्लांट को घर के अंदर रखते हैं। ऐसा करने से इसकी ग्रोथ बहुत धीमी हो जाती है। ऐसे में अगर आपको कम ग्रोथ वाले पौधे पसंद हो तभी इसे घर में रखें।

जहरीली पत्तियां

अगर आपने घर में कोई पालतू जानवर रखा है, तो स्नेक प्लांट घर में रखना खतरनाक हो सकता है। इसकी पत्तियां इंसानों और जानवरों के लिए जहरीली मानी जाती हैं।

पत्तियों का टूटना स्नेक

प्लांट को घर में रखने के साथ-साथ इसकी अच्छी तरह देखभाल करनी बहुत जरूरी होती है। ऐसा न करने पर पौधे की पत्तियां बहुत जल्दी खराब होकर टूट जाती हैं।

पौधे की जड़ सड़ना

आपको बता दें कि हर किसी को सही पौधे की पहचान नहीं होती है। कई बार स्नेक प्लांट की पत्तियों में खराबी होने के कारण इसकी जड़ सड़ने लगती है।

दुर्भाग्य का कारण

कई लोगों का स्नेक प्लांट को लेकर यह मानना है कि इस पौधे से गरीबी और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा दुर्भाग्य आता है।

सही तापमान की जरूरत

स्नेक प्लांट की अच्छी ग्रोथ और इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए ठंडे तापमान की जरूरत होती है। ऐसा न होने पर पौधा बहुत जल्दी खराब हो जाता है।

फंगस का खतरा स्नेक

प्लांट की पत्तियों पर फंगस होने का काफी खतरा होता है। ऐसे में इस पौधे की पत्तियों पर धब्बे नजर आने लग सकते हैं।

स्नेक प्लांट को घर में रखने के लिए इसकी सही तरीके से देखभाल करनी बहुत जरूरी होती है।

स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें

Read more