अजब झील जिस पर साल में 300 दिन कड़कती है बिजली

रहस्यमय झील

दुनिया में एक ऐसी झील है, जिसके ऊपर साल के ज्यादातर दिन बिजली कड़कती है। इस झील में 1 मिनट में लगभग 25 से 40 बार आकाशीय बिजली चमकती है।

मैराकाइबो झील

रहस्यों से भरी इस झील का नाम मैराकाइबो है। यह दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में स्थित है।

इतने दिन चमकती है बिजली

आंकड़ों के मुताबिक, तूफानों से घिरी इस झील के ऊपर साल के 365 दिनों में से 297 दिन बिजली चमकती है

लाइटनिंग कैपिटल ऑफ वर्ल्ड

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस स्थान को 'लाइटनिंग कैपिटल ऑफ वर्ल्ड' भी कहा है। माना जाता है कि यह झील 35 मिलियन साल पहले बनी थी।

खोज

16वीं शताब्दी में इस स्थान की खोज हुई। इससे पहले स्थानीय लोग इस जगह को भूत-प्रेत का अड्डा मानते थे और वहां जाने से डरते थे

पर्यटन का केंद्र

पिछले 300 सालों से इस स्थान के आसपास लोग निवास करते हैं। वर्तमान में मैराकाइबो झील पर्यटन का केंद्र बन गई है।

वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य

13 हजार वर्ग किलोमीटर में फैली मैराकाइबो झील के ऊपर इतनी बिजली क्यों चमकती है, यह आज भी वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है।

साइंटिफिक थ्योरीज

झील के ऊपर इतनी बिजली चमकने की घटना को लेकर साइंस भले ही स्पष्ट कारण ना ढूंढ पाया हो, लेकिन इससे जुड़ी कुछ थ्योरीज जरूर हैं।

वैज्ञानिकों में असहमति

कुछ वैज्ञानिक नमी, तापमान और स्थान को इतनी ज्यादा बिजली चमकने का कारण मानते हैं, वहीं कुछ मीथेन गैस की अधिकता को इसका जिम्मेदार ठहराते हैं।

more