दुनिया का सबसे छोटा स्कूल

स्कूल

आपने दुनिया के सबसे बड़े और महंगे स्कूल के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी दुनिया के सबसे छोटे स्कूल के बारे में सुना है, जिसमें केवल एक बच्चा पढ़ता है। आइए जानें दुनिया के इस सबसे छोटे स्कूल के बारे में

कहां है सबसे छोटा स्कूल

दुनिया का सबसे छोटा स्कूल इटली के तुरिन में स्थित है। इस पूरे स्कूल में सिर्फ एक स्‍टूडेंट पढ़ती है, जिसका नाम सोफिया है।

एक ही टीचर

सोफिया विवोला को पढ़ाने के लिए इस पूरे स्कूल में सिर्फ एक टीचर ही मौजूद है। 8 साल की सोफिया तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं और उनको पढ़ाने वाली टीचर 33 साल की इसाबेल हैं।

दूर किया अकेलापन

सोफिया ने बताया था कि वह जब क्लास में पढ़ने बैठती है तो उसे बहुत अकेला महसूस होता है। लेकिन इससे निजात पाने के लिए सोफिया अपने बगल वाली कुर्सी पर अपना जैकेट डाल देती है, ताकि उसे लगे कि इस कुर्सी पर कोई बैठा है

Alpette स्कूल

दुनिया का ये सबसे छोटा स्कूल Alpette स्कूल खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसा है।

पहाड़ों पर घूमती थी सोफिया

सोफिया जब भी अपने क्लासेस से खाली होती है तो इन पहाड़ों में अपनी टीचर या अपने पैरेंट्स के साथ घूमने जाती है

​कब मिली पहचान

सोफिया के इस इंटरव्यू के बाद ये स्कूल पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया था और इसी के बाद से ये दुनिया का सबसे छोटा स्कूल कहलाया।

पूरी हुई पढ़ाई

हालांकि अब इस स्कूल की इकलौती स्टूडेंट सोफिया की पढ़ाई पूरी हो चुकी है।

लाइक और शेयर करें।

आपको इस स्कूल की जानकारी कैसी लगी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

more