दुनिया में जिस तरह से भारत, रूस, चीन, अमेरिका सबसे बड़े देशों में गिने जाते हैं। इनकी आबादी करोड़ों में है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ दुनिया में एक ऐसा देश भी है जो इतना छोटा है कि वहां सिर्फ 27 लोग रहते हैं। जी हां, आइए आपको ऐसे देश 'सीलैंड' के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं -
सीलैंड इंग्लैंड के सफोल्क बीच से लगभग 10 कि.मी. की दूरी पर है। ये छोटा-सा देश समुद्री किले पर बसा हुआ है जिसे सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान बनाया गया था।
किले को ब्रिटेन ने बनाया था। इसे बाद में खाली कर दिया गया था। तब से ही सीलैंड (माइक्रो नेशन) पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा है।
रॉय बेट्स नाम के शख्स ने साल 2012 में खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया था। इनकी अब मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद उनके बेटे माइकल सीलैंड पर राज कर रहे हैं।
माइक्रो नेशन उन देशों को कहा जाता है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिलती है। ये देश किसी देश का हिस्सा नहीं होते हैं।
सीलैंड का कुल एरिया 250 मीटर है। लेकिन बदतर हालत में पहुंचे इस किले को सीलैंड के अलावा रफ फोर्ट भी कहा जाता है। इस देश में कुल 27 लोग रहते हैं।
अंतरराष्ट्रीय मान्या न मिलने के बाद भी इसके पास अपनी मुद्रा और स्टाम्प टिकट है। लेकिन इनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है।
इस देश की अर्थव्यवस्था डोनेशन से चलती है। इन्हें चंदा देकर ही मदद इस छोटे से देश को वेटिकन सिटी भी कहा जाता है।
अगर आप भी नई और अनोखी चीजों के बारे में जानने का शौक रखते हैं, तो इस छोटे से देश के बारे में जरूर जानें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।