Uttar Pradesh के Allahabad की सबसे डरावनी जगहें

प्रयागराज

प्रयागराज को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में गिना जाता है, जहां घूमने के लिए एक से एक शानदार जगह मौजूद हैं। इसी तरह यहां कई डरावनी जगहें भी मौजूद हैं। इन जगहों पर जाने से लोग खौफ खाते हैं। आइए जानें-

कीडगंज मोहल्‍ला​

कहते हैं सूरज ढलते ही यहां स्थानीय लोग घर से निकलने में काफी डरते हैं। यहां लोगों का मानना है कि एक चुड़ैल सड़कों पर घूमती है और लोगों से लिफ्ट भी मांगती है।

राजपुर भूत बंगला

प्रयागराज के राजपुर में एक प्राचीन घर मौजूद है, यहां आसपास के लोग इसे भूत बंगला समझते हैं। कहा जाता है यहां प्रेतों का साया है।

खुसरो बाग

इस बाग में जहांगीर की पत्नी मान बाई समेत शाहजहां खुसरो और सुल्तान निसार का मकबरा स्थित है। कहा जाता है आज भी इनकी आत्माएं यहां घूमती हैं।

नैनी स्टेशन

प्रयागराज का नैनी स्टेशन काफी डरावना माना जाता है। यहां शाम होते ही लोगों के चीखने और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं।

क्या है कहानी

कहा जाता है इस स्टेशन के आसपास रात के वक्त अक्सर एक महिला सफेद कपड़ों में नजर आती है।

प्रयागराज कृषि यूनिवर्सिटी

इस यूनिवर्सिटी को लेकर भी कई भूतिया कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है इस यूनिवर्सिटी में कई भूतों का साया है।

क्या है कहानी

इस यूनिवर्सिटी में एक गर्ल्स हॉस्टल बना है। कहा जाता है इस हॉस्टल के आसपास रात के वक्त कुछ अजीब और डरावनी आकृतियां नजर आती है। रात को लड़कियां हॉस्टल के बाहर आने से खौफ खाती हैं।

लाइक और शेयर करें।

क्या आप इनमें से किसी जगह गए हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

more