पिथौरागढ़ में घूमने की सबसे बेस्ट जगहें

पार्टनर के साथ जरूर जाएं

नाम है पिथौरागढ़

उत्तराखंड में कई ऐसी जगह हैं, जो स्वर्ग से कम नहीं हैं। इनमें से ही एक है पिथौरागढ़, इस प्लेस को ‘मिनी कश्मीर’ के नाम से भी जाना जाता है।

कम बजट में कर सकते हैं सैर

गर्मियों के मौसम में लोग गर्मियों से राहत पाने के लिए ठंडे स्थानों पर जाते हैं। पिथौरागढ़ आपके लिए बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है।

दारमा वैली

यह वैली धारचूला में पंचाचूली पर्वत की तलहटी में बसी भारत की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। यहां आप अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक घूम सकते हैं।

व्यास वैली

यहां पर्वत, झील, नदियां, जंगल काफी चीजें स्थित हैं। यह स्थान चीन की सीमा से लगा हुआ है। इस जगह पर कैलाश, ओम पर्वत, गणेश पर्वत, पार्वती ताल आदि मौजूद हैं।

जौलजीबी

यह गोरी और काली नामक दो नदियों का संगम स्थल है। यहां का नजारा काफी आकर्षक होने के साथ ही रमणीय भी है

पिथौरागढ़ किला

यह किला गोरखों के द्वारा बनाया गया था। इसको देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।

नारायण आश्रम

इसकी स्थापना वर्ष 1936 में नारायण स्वामी ने की थी। यह आज के समय में एक अध्यात्म का केंद्र बन गया है।

चौकोड़ी

यह काफी विहंगम दृश्यों से भरा पर्यटन स्थल है। यहां लोग सर्दियों में भी बर्फबारी का आनंद लेने आते हैं। आपको यहां नंदा देवी, नंदा कोट और पंचाचूली हिमालय पर्वत देखने को मिलेंगे।

बेरीनाग

यह पिथौरागढ़ मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर है। यहां बेणीनाग का ऐतिहासिक मन्दिर है, जो कुमाऊं के प्रसिद्ध नाग मन्दिरों में एक है।

Read more