Raghav से पहले इन स्टार्स के साथ रह चुका है Parineeti का अफेयर

परिणीति-राघव

परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी के चर्चे इन दिनों बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में जोरों पर हैं।

रॉयल वेडिंग

परिणीति और राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। सोशल मीडिया पर उनका वेडिंग कार्ड भी खूब वायरल हो रहा है।

लव अफेयर्स

दोनों की लवस्टोरी काफी क्यूट और दिलचस्प है लेकिन क्या आप जानते हैं कि राघव से पहले परिणीति का नाम इन सेलेब्स के साथ भी जुड़ चुका है।

अर्जुन कपूर

फिल्म इश्कजादे में परिणीति और अर्जुन की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी। इसी दौरान दोनों की डेटिंग की भी खबरें सामने आईं लेकिन कभी भी इन्होंने खुलकर बात नहीं की।

आदित्य रॉय कपूर

फिल्म 'दावत ए इश्क' के दौरान परिणीति और आदित्य के डेटिंग की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा था लेकिन दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की।

उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा संग भी परिणीति का नाम जुड़ चुका है लेकिन दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की।

मनीष शर्मा

फिल्ममेकर मनीष शर्मा संग भी परिणीति का नाम जुड़ा था लेकिन कभी भी परिणीति ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

हार्डी संधू

हार्डी संधू और परिणीति को कई बार साथ में स्पॉट किया गया जिसके बाद दोनों की अफेयर की चर्चाएं होने लगीं लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में बात नहीं की।

राघव की दुल्हनिया

अब परिणीति जल्द ही राघव की दुल्हनिया बनने जा रही हैं और फैंस को भी उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Read more