Mon, 14 Aug 2023
Independence Day 2023 पर जानें सपने में आर्मी देखने का मतलब ?
Ekta Sain
स्वप्न शास्त्र अनुसार हर सपना कुछ कहता है। इसका अच्छा या बुरा कुछ भी मतलब हो सकता है।
आज हम जानेंगे सपने में आर्मी देखने का क्या मतलब होता है।
अगर आप सपने में सैनिक देखते हैं। तो ऐसा सपना आपके लिए शुभ माना जाएगा
क्योंकि ये सपना इस बात का संकेत है, कि आने वाले समय में आपका साहस बढ़ने वाला है।
साहस बढ़ने से आप अपने काम को और भी बेहतर ढंग से कर पाएंगे
सपने में किसी फौजी को टहलते हुए देखना भी शुभ माना जाता है।
ये सपना इस बात का संकेत है कि किसी काम को लेकर आपकी घबराहट दूर हो जाएगी
अगर आप सपने में खुद को किसी सैनिक से बात करते देखते हैं तो ये सपना भी शुभ है।
इस सपने का मतलब है कि आपका आत्मविश्वास बढ़ने वाला है
अगर आप सपने में किसी सैनिक को युद्ध करते हुए देखते हैं तो ये भी शुभ संकेत है
इस सपने का अर्थ है कि आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। साथ ही आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
अगर आप सपने में किसी फौजी को शहीद होते हुए देखते हैं तो ये अशुभ संकेत है।
ये सपना इस बात का संकेत देता है, कि आने वाले समय में आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
more