19 मई, दिन शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष विधान है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस दिन बरगद के पेड़ पर क्या-क्या चढ़ाना चाहिए और उससे कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ को फल चढ़ाने चाहिए। खासतौर पर पांच प्रकार के फल। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ को कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि कच्चा दूध चढ़ाने से पति-पत्नी के बीच का तनाव दूर होता है।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ को नारियल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ को कच्चा सूत बांधने के साथ-साथ चढ़ाना भी चाहिए। इससे पति के साथ संबंध मजबूत होता है।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ को 1 रुपए का सिक्का चढ़ाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या पैदा नहीं होती है।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इससे पति की रक्षा होती है और पति पर किसी तरह का कोई संकट नहीं आता।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इससे पति को मृत्यु दोष नहीं लगता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।