हो सकते हैं कंगाल
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यताएं है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे लगाने से घर में सुख-शांति आती है, लेकिन इसके आसपास कुछ पौधों को भूल से भी नहीं लगाना चाहिए। आइए जानें कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए-
वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज जी से जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में जिनसे आपको भारी धन हानि हो सकती है।
तुलसी का पौधा लगाएं तो उसके आसपास कम से कम चार-पांच फीट की दूरी तक शमी का पौधा ना रखें। शमी का पौधा शनि को इंगित करता है।
आक के पौधे से कभी-कभी स्वतः दूध निकलता है। ऐसे में अगर वह दूध तुलसी के पौधे पर गिरता है तो इससे तुलसी का पौधा खराब हो जाता है।
फाइकस का पौधा देखने में तो काफी अच्छा लगता है, लेकिन यह आसपास की एनर्जी को सोख लेता है। अमूमन लोग अपने घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
कैक्टस को नेगेटिव पौधा माना जाता है। बहुत सारे कैक्टस की वैरायटी राहु केतु का प्रतीक हैं। ऐसे में इसे तुलसी के पौधे के साथ कभी नहीं लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा जिस गमले में लगाएं, उसमें कोई अन्य पौधा न लगाएं। ना ही तुलसी के पौधे को छत पर रखें। इसे घर के आंगन में या बालकनी में ही रखना चाहिए।
तुलसी के आस-पास कांटेदार पौधे भी न लगाएं। वरना घर में दुर्भाग्य और नकारात्मकता बढ़ेगी। ये आपके जीवन में कठिनाइयां ला सकता है।
तुलसी लगाते हुए आपको भी इन गलतियों से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।