हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं लेकिन देवी साधना को समर्पित नवरात्रि बेहद ही खास माना जाता है जो कि नौ दिनों तक चलता है और इस दौरान भक्त देवी साधना में लीन रहते हैं।
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर दिन रविवार यानी कल से हो चुका है और समापन 24 अक्टूबर को हो जाएगा इसी दिन दशहरा भी मनाया जाएगा।
अगर आप मां दुर्गा के नौ रूपों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के प्रिय रंगों के वस्त्रों को धारण कर उनकी साधना आराधना करें, तो आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं।
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्र की पूजा को समर्पित होता है और देवी को नारंगी रंग बेहद प्रिय है ऐसे में आप इस दिन माता की पूजा में नारंगी रंग के वस्त्रों को धारण करें।
आज नवरात्रि का दूसरा दिन है जो कि माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को समर्पित है इस दिन देवी साधना में आप सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित किया गया है इस दिन माता को प्रसन्न करने के लिए आप लाल रंग के वस्त्रों को धारण कर देवी आराधना करें।
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है इस दिन आप माता की कृपा पाने के लिए पूजन के समय नीले रंग के वस्त्रों को धारण कर सकते हैं।
मां दुर्गा का पांचवा स्वरूप स्कंद माता का है ऐसे में आप देवी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पूजा पाठ के दौरान पीले रंग के वस्त्र धारण जरूर करें।
ये दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कत्यायनी को समर्पित किया गया है इस दिन आप देवी की साधना में हरे रंग के वस्त्रों को धारण कर सकते हैं।
नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है ऐसे में अगर आप माता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो पूजन के समय स्लेटी रंग के वस्त्र पहनें।
इस दिन माता के महागौरी स्वरूप की पूजा का विधान होता है ऐसे में देवी को खुश करने के लिए आप पूजा के समय बैंगनी रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।
ये दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप को समर्पित किया गया है इस दिन देवी साधना में आप हरे रंग के वस्त्र जरूर धारण करें।