पूरी दुनिया में आज भी ऐसी कई जगहें हैं, जिनका रहस्य खुल ही नहीं पाया है। जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिक भी इन रहस्यों को सुलझाने के लिए लगातार कोशिश करते रहते हैं। आज आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे।
ब्राजील में एक ऐसा द्वीप है, जो हजारों विषैले सांपों से भरा पड़ा है। इस द्वीप का नाम इलाहा दा क्यूइमादा है। यहां इतने सांपों का रहस्य क्या है, ये भी आज तक कोई नहीं जान पाया है। इस द्वीप को सांपों का द्वीप भी कहा जाता है।
दनाकिल रेगिस्तान में पूरे साल न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। कभी-कभी तो पारा 145 डिग्री सेल्सियस भी हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, यहां के तालाबों का पानी हर वक्त उबलता रहता है।
डेथ वैली को दुनिया की सबसे गर्म जगह के रूप में जाना जाता है, जहां किसी का भी रह पाना नामुमकिन है। यहां का तापमान 130 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
यह पिरामिड मैक्सिको में स्थित है। इसकी रहस्यमयी बात ये है की आज तक किसी को पता ही नहीं कि इसे किसने और क्यों बनवाई है। इसका कोई इतिहास ही नहीं है। यह पिरामिड मंदिर के जैसा है
बरमूडा ट्रायंगल को दुनिया का सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जगह माना जाता है। इसके ऊपर कई मूवी भी बन चुकी है। यहां पर गुरुत्वाकर्षण बहुत ज्यादा है। इसके ऊपर से अगर कोई चीज गुजरती है, तो उसे यह ट्रायंगल अपने आगोश में ले लेता है।
यह जगह अंटार्टिका में स्थित है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यहां पर आयरन की मात्रा बहुत ही ज्यादा है, जिसके कारण इस फॉल से गिरने वाले पानी का रंग खून की तरह लाल होता है।
जॉर्डन में मौजूद डेड सी के नाम से जाना जाने वाला यह एक ऐसा समुद्र है, जिसमें कोई तैर नहीं पाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति इसमें तैरने के लिए जाता है वो अपने आप ऊपर की ओर आ जाता है।
आपको दुनिया के ये रहस्य कैसे लगे। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।