Madhya Pradesh की सबसे फेमस झीलें

मध्य प्रदेश

अगर आप भी मध्य प्रदेश की असल खूबसूरती से परिचित होना चाहते हैं, तो फिर आपको इस राज्य में मौजूद इन झीलों को एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

ऊपरी झील

मध्य प्रदेश की राजधानी में मौजूद ऊपरी झील बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय झील है। इस फेमस झील का निर्माण परमार राजा भोज ने करवाया था। यहां हर समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं

निचली झील

निचली झील भी मध्य प्रदेश की एक फेमस और लोकप्रिय झील है। इस झील का निर्माण नवाब छोटे खान ने करवाया था। मानसून के समय इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है

सिरपुर झील

मध्य प्रदेश की सबसे साफ-सुथरी नगरी इंदौर में मौजूद सिरपुर झील भी काफी फेमस और लोकप्रिय है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत झील का निर्माण इंदौर के राजा होल्कारों द्वारा किया गया था।

यशवंत सागर

यशवंत सागर झील भी इंदौर नगरी में मौजूद है। यह खूबसूरत झील लोटस झील घाटी के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां भी समय-समय पर सैलानी घूमने पहुंचते रहते हैं।

शाहपुरा झील

भोपाल में मौजूद शाहपुरा झील भी सैलानियों के बीच काफी फेमस और लोकप्रिय झील है। इस झील का निर्माण 1975 के आसपास सिंचाई के लिए किया गया था।

बेनी सागर झील

विश्व प्रसिद्ध खजुराहो शहर से लगभग 10 किमी की दूरी पर मौजूद बेनी सागर झील मध्य मध्य की एक लोकप्रिय झील है।

शेयर जरूर करें।

क्या आपको इन झीलों के बारे में पहले से जानकारी थी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

more