मध्य प्रदेश अपने नबाबी खाने के लिए बेहद मशहूर है। यहां के डिशेज मुंह में पानी ला देते हैं। आइए आप भी जानें इस राज्य के मशहूर खानपान के बारे में-
मध्य प्रदेश के लोगों का सबसे पसंदीदा नाश्ता है पोहा जलेबी। आपको बता दें कि यहां के लोग स्वादिष्ट पोहा के साथ नमकीन और कुरकुरी जलेबियां खाते हैं।
मध्य प्रदेश में कोई खास अवसर पर दाल बाफला जरूर बनता है। अगर कभी उधर जाना हुआ हो इस डिश का स्वाद जरूर लें।
मध्य प्रदेश के खानपान में मुगलों का प्रभाव दिखता है, जैसे सीक कबाब यहां के लोगों को खूब पसंद है। आप यहां शम्मी कबाब, कोरमा और कीमा आदि डिशेज का भी स्वाद ले सकते हैं।
मध्य प्रदेश में आप किस नाम के व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं, जो भुट्टे से बनाया जाता है। यह डिश यहां का फेमस स्ट्रीट फूड है, एक बार जरूर चखें।
मध्य प्रदेश की स्वीट डिश में मशहूर मालपुआ आटे से बनाया जाता है। यह डिश मुख्यत: होली-दिवाली पर नॉर्थ में खूब बनती है।
अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं तो यहां की फेमस नबाबी डिश भोपाली गोश्त कोरमा जरूर ट्राई करें।
मावा बाटी गुलाब जामुन की तरह ही एक स्वीट डिश है, जो मध्य प्रदेश में बहुत फेमस है। अगर कभी मध्य प्रदेश जाएं तो इसका स्वाद लेना न भूलें।
आप भी इन डिशेज का स्वाद लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।