लकड़ी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। ये एक ऐसी वस्तु है, जो जीवन के प्रारम्भ से अंत तक काम आती है।
आमतौर पर लकड़ी 40 से 50 रुपये किलो के हिसाब से मार्केट में मिल जाती है।
लेकिन क्या आपको ये पता है कि दुनिया में कई सारी ऐसी लकड़ियां भी हैं, जो काफी महंगे दामों में बिकती हैं
आज हम एक ऐसी ही लकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी है।
इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप इतने में एक लग्जरी कार तक खरीद सकते हैं।
इस लकड़ी का नाम है - अफ्रीकन ब्लैकवुड, जो तकरीबन 7-8 लाख रुपये प्रति किलो मिलती है।
काले रंग की यह लकड़ी अफ्रीका के करीब 26 देशों में पाई जाती है
25-40 फीट तक ऊंचाई वाले इस पेड़ को तैयार होने में करीब 60 साल का लंबा समय लगता है।
इस लकड़ी से लग्जरी फर्नीचर और कई प्रकार के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाए जाते हैं।