भूलकर भी न करें इन्हें
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इनके नाराज होने का अर्थ है, जीवन में दुख और दरिद्रता का आना। कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के घर में कभी वास नहीं करती, जो धन का सम्मान नहीं करते और बर्बादी करते हैं। लक्ष्मी उनके यहां वास करती हैं, जो धन की बचत करते हैं।
जिन घरों में स्त्री का आदर नहीं किया जाता, उन जगहों पर मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती। स्त्री को देवी का ही रूप माना गया है। इस बात का खास ख्याल रखें
मां लक्ष्मी उन लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करती, जो उधार लेते और देते हैं। खासकर शुक्रवार के दिन उधार लेना काफी अशुभ माना जाता है। इससे आप उधार के बोझ में दब सकते हैं।
बहुत से लोगों को ये आदत होती है कि वे रात को खाने के बाद जूठे बर्तन छोड़कर ही सो जाते हैं। माता ऐसे घरों में कभी वास नहीं करती और रूठ जाती है।
उत्तर दिशा को मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का स्थान माना जाता है। इस दिशा में कभी कूड़ा-कचरा ना रखें। इससे घर की सुख-समृद्धि खत्म होने लगती है।
ऐसा कहा जाता है, शाम के वक्त मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है। ऐसे में अगर घर के सदस्य दरवाजा बंद करके सो रहे होते हैं, तो माता घर के दरवाजे से वापस चली जाती है।
सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोंछा लगाना दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है और सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू लगाने से माता नाराज हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं।
आप भी कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे हैं।