रखता है इतनी खासियत
चहलारी घाट पुल को उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल का दर्जा प्राप्त है। यह पुल सीतापुर से बहराइच जाने वालों की राह को जोड़ता है।
उत्तर प्रदेश के इस पुल की लंबाई 3260 मीटर से भी अधिक है, यानी तीन किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा यह पुल है।
यूपी के सबसे लंबे पुल (Chahlari Ghat Bridge) की लागत 350 करोड़ रुपये थी। घाघरा उन नदियों में से एक है, जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा बना रहता है
बाढ़ व इससे संबंधित जोखिमों से बचने के लिए ही Chahlari Ghat Bridge की शुरुआत की गई थी
यूपी के सबसे लंबे पुल का शिलान्यास 2006 में किया गया था, यह इतना बड़ा है कि इसे बनने में 10 साल से अधिक समय लग गया था।
17 अगस्त 2006 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने Chahlari Ghat Bridge का शिलान्यास किया था।
Chahlari Ghat Bridge का निर्माण तीन हिस्सों में हुआ। 2013 में बहराइच जिले की ओर से नदी पर 870 मीटर पुल का निर्माण हुआ। इसके बाद सीतापुर की तरफ से 1130 मीटर लंबे पुल का निर्माण हुआ
आखिर में दोनों छोरों के बीच खाली 1260 मीटर पर पुल का निर्माण हुआ, और यूपी को उसका आज तक का सबसे लंबा पुल मिला।
चहलारी घाट का पुल उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल है। इससे पहले बस्ती व अंबेडकरनगर के बीच पड़ने वाला पुल ही यूपी का सबसे बड़ा पुल था।