आइये जानते है पूरी जानकारी
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के लिए कई नियम बनाए गए हैं। कहते हैं सच्चे मन व नियम से ईश्वर की पूजा की जाए तो फल जरूर मिलता है। आइए जानें पूजा के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
पूजा के समय घी का दीपक दाईं ओर और तेल का दीपक बाईं ओर रखना चाहिए। शंख का प्रयोग करते हैं तो इसे जल में भिगोने के बाद जमीन पर न रखें
भगवान को तिलक लगाना है तो किसी बर्तन से डायरेक्ट न लगाएं। तिलक हमेशा बाएं हथेली पर रखकर दाएं हाथ के रिंग फिंगर से ही लगाएं।
तुलसी कभी भी बिना नहाए न तोड़े। ऐसी तुलसी भगवान स्वीकार नहीं करते हैं। साथ ही तुलसी को रविवार, एकादशी, द्वादशी, संक्रान्ति और संध्या काल में न तोड़ें।
तुलसी विष्णु भगवान को प्रिय है। इसका मतलब ये नहीं की सभी देवी-देवता को तुलसी चढ़ाएं। भगवान शिव, गणेश, भैरवजी को भूलकर भी तुलसी न चढ़ाएं।
भगवान शिव को बेलपत्र, धतुरा फूल, भांग चढ़ाएं। भगवान गणेश को दुर्वा घास चढ़ाएं। देवी मां को कई प्रकार के फूल, ज्यादातर लाल फूल चढ़ाएं।
पूजा के दौरान अगर कोई सामग्री छुट जाए तो परेशान होकर पूजा के बीच में न उठें। जो चीजें छुट गई हों उसे जाने दें और पूरा श्रद्धा से पूजा करें।
भगवान की आरती या धूप में दीपक से दीपक या फिर कपूर से कपूर न जलाएं। साथ ही घर में रोजाना सुबह और शाम दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में समृद्धि आती है।
आप भी पूजा-पाठ में इन नियमों का पालन करके ईश्वर को प्रसन्न कर सकते हैं, स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें