Mouni Roy से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

एक्ट्रेस मौनी रॉय

अगर आप एक्ट्रेस मौनी रॉय को पसंद करती हैं, तो आपको उनसे जुड़ी इन दिलचस्प बातों के बारे में भी जरूर जानना चाहिए।

मौनी रॉय का निक नेम

आमतौर पर, मौनी रॉय को दुनिया उनके नाम से ही जानती है। कुछ लोग उन्हें उनके पॉपुलर सीरियल नेम से ही पुकारते हैं। लेकिन मौनी को उसके दोस्त, परिवार के सदस्य और करीबी लोग प्यार से मोन या मान्या कहकर पुकारते हैं।

कौन है मौनी का आइडल?

मौनी का आइडल बेहद अलग है। लड़कियों का अपने पिता के साथ एक विशेष बंधन होता है और मौनी भी अपने पिता से इतना प्यार करती है कि वह उसके आदर्श हैं। वह अपने पिता के रूप में एक परफेक्ट इंसान को देखती हैं और वहीं उनके आइडल हैं।

खून में है एक्टिंग

मौनी रॉय एक बेहद ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री है और शेखर चंद्र रॉय, जिनकी गिनती पूरे पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक बेहतरीन थिएटर कलाकारों में होती थी, वह उनके दादा थे। इसलिए इस बात में कोई आश्चर्य नहीं है कि जब वह मंच पर होती है तो वह इतनी स्टनर होती है।

मौनी को पसंद हैं ये चीजें

मौनी रॉय को कुछ चीजें करना बेहद पसंद है। मसलन, वह हमारे देश के अन्य लोगों की तरह क्रिकेट देखना पसंद करती है। हालांकि, एक्टिंग के अलावा उनकी रूचि अन्य कई चीजों में होती है। वह एक बेहतरीन पेंटर भी हैं और जब भी उनके पास समय होता है तो उन्हें पेंट करना अच्छा लगता है।

किताबों से है लगाव

पेंटिंग के अलावा मौनी को किताबों से भी खास लगाव है। वह अपना अधिकतर समय किताबों के साथ बिताना पसंद करती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर फोटोज में भी अक्सर किताब लिए देखा गया है।

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया, लेकिन कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में वह ऐसा छाई कि घर घर में मशहूर हो गईं।

कौन है मौनी का बेस्ट फ्रेंड?

अगर इंडस्ट्री में मौनी रॉय किसी के साथ एक स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करती हैं तो वह है संजीदा शेख। उन्हें एक-दूसरे के स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार एक साथ देखा जाता है।

शेयर जरूर करें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें

more