भारत-थाईलैंड हाइवे से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

2027 तक बनकर तैयार होगा

भारत से चलकर म्यांमार के रास्ते थाईलैंड तक जाने वाला ये हाइवे साल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

1,400 किमी लंबा होगा हाइवे

भारत से थाईलैंड तक ये हाइवे 1,400 किमी लंबा होगा और इसका लगभग 70 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।

इस वजह से रुका हुआ है काम

हाल में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ये बहुत चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट है। म्यांमार की स्थिति सबसे अहम है।

कहां से कहां तक बनेगा हाइवे

1,400 किमी का ये हाइवे मणिपुर के मोरेह से लेकर म्यांमार के रास्ते थाईलैंड के माए सोट तक बनाया जा रहा है।

इस वक्त तक शुरू होना था

इस हाइवे के निर्माण में देरी आई है, सरकार इस प्रोजेक्ट को दिसंबर 2019 तक पूरा करने का प्लान लेकर चल रही थी।

क्या हैं निर्माण में देरी के कारण

पहले कोरोना ने प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य प्रभावित किया, इसके बाद म्यांमार में उपजी विषम परिस्थितियों के चलते देरी हुई।

ट्रेड, व्यापार, हेल्थ, टूरिज्म, एजुकेशन

ये हाइवे बहुत काम का साबित होने वाला है जिससे म्यांमार और थाईलैंड के साथ ट्रेड, व्यापार, हेल्थ, टूरिज्म, एजुकेशन मजबूत होगा।

अटल जी का ड्रीम प्रोजेक्ट

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट था और इन्होंने ही 2002 में पहली बार इसे पेश किया था।

more