नेशनल क्रश कही जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। रश्मिका भी फैंस से अच्छे से मिलती हैं।
रश्मिका फिल्म इंडस्ट्री की अच्छी एक्ट्रेसेस में आती हैं और वह लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनका घर भी किसी महल से कम नहीं है।
रश्मिका अक्सर अपने घर से फोटोज शेयर करती रहती हैं। तो चलिए उनके घर के अंदर की खास तस्वीरें आपको दिखाते हैं।
रश्मिका का मुंबई, बैंगलोर और गोवा में घर है। अक्सर एक्ट्रेस मुंबई वाले घर में रहती हैं और वही से फोटोज शेयर करती हैं।
रश्मिका ने घर को सिंपल तरीके से डेकोर किया है। उन्होंने लाइट कलर के सोफा सेट रखे हैं और वैसे ही हल्के रंग में दीवारें हैं।
रश्मिका ने घर को एंटीक चीजों से सजाया है। उन्होंने घर में व्हाइट कलर का एंटीक झूमर लगाया है और पीछे भी चीजों को सजाया है।
रश्मिका को पेड़-पौधों से काफी प्यार है। इसके लिए उन्होंने घर के एक हिस्से को ग्रीनरी एरिया बनाया है। यहां पर एक्ट्रेस ने कई पेड़-पौधे लगाए हैं।
रश्मिका कुकिंग की शौकीन है और उन्होंने किचन को भी खूबसूरत लुक में सेट कर रखा है। उन्होंने किचन में डांस करते हुए वीडियो शेयर की थी।
रश्मिका फिटनेस फ्रीक भी हैं और इसके लिए उन्होंने घर में भी वर्कआउट एरिया बना रखा है। एक्ट्रेस ने घर का एक कोना जिम बनाया हुआ है।